“UPTET News 2023: अब एक ही बार में पाएं शिक्षक बनने का मौका”

Spread the love

“UPTET News: अब एक ही बार में पाएं शिक्षक बनने का मौका”

UPTET News 2023

UPTET News : सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती और UPTET को लेकर एक बड़ा फैसला आया है। दरअसल जो अभ्यर्थी UPTET की परीक्षा पास करते थे, तो प्राप्त सर्टिफिकेट पर एक वैध तिथि अंकित रहती थी। जिस कारण अभ्यर्थी को बार बार UPTET का एग्जाम देना होता था। लेकिन सरकार ने इस UPTET सर्टिफिक्टे की वैलिडिटी को लाइफटाइम कर दिया है। मतलब अब कैंडिडेट को UPTET की परीक्षा सिर्फ एक बार ही पास करनी है। सरकार के इस फैसले के बाद उम्मीदवार के बीच ख़ुशी की लहर उमड़ पड़ी है।

UPTET फैसला कब से मान्य रहेगा

बता दे, अगर उम्मीदवार इस बार 2023 में UPTET का एग्जाम दे रहा है, तभी उस पर यह फैसला लागू होगा। सरल शब्दों में समझे तो वर्ष 2023 के बाद से कैंडिडेट को सिर्फ एक बार UPTET का एग्जाम देना है। उसके बाद प्राप्त सर्टिफिकेट की वैलिडिटी लाइफटाइम होगी।

UPTET परीक्षा के लिए पात्रता

अगर आप भी UPTET एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। इस परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार को D.El.Ed (B.T.C) या B.Ed होना चाहिए।

UPTET के एग्जाम का पैटर्न

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा UPTET परीक्षा के लिए कुल 2 पेपर आयोजित कराए जाते हैं। पेपर फर्स्ट उन उम्मीदवारों के लिए होता है , जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए इच्छुक होते है। यह पेपर 150 अंक का होता है, जिसमे 150 प्रश्न होते है। जिसमे भाषा – 1 और भाषा – 2 से 30-30 प्रश्न, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से 30 प्रश्न, वातावरण का अध्ययन से 30 प्रश्न और प्रश्न और गणित से 30 प्रश्न होते है।

UPTET Notification 

हाल ही में इंग्लिश पोर्टल ने UPTET नोटिफिकेशन को लेकर खबर छाप दी थी, बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश ने इस खबर को गलत बताया। मतलब अभी UPTET के एग्जाम को लेकर अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इस खबर की जानकारी विभाग ने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a comment