Republic day speech
प्यारे भाईयो बहनों, माननीय अतिथियों, और साथियो को आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई। सभी देशवासियों के लिए आज गर्व का दिन है।
26 जनवरी के दिन राष्टीय राजधानी दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता, अंखंडता और संप्रभूता की झलक दिखाई देगी।
26 जनवरी 1950 को भारत का विशाल संविधान लागू किया गया था जिसको बनाने में 2 साल 11 महीने 8 दिन का समय लगा था। संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है।

6 जनवरी 1950 को मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस।यह हमारे कानूनों और कर्तव्यों को बताता है। देश के प्रति हमारे क्या कर्तव्य है।
सभी स्वतंत्रता सेनानी ने मिलकर हमारे देश को आजाद किया उसके बाद ही हमारा भारत का संविधान बन पाया जिसे भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा लिखा गया।
यह दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और दूरदर्शी लोगों की कड़ी मेहनत, समर्पण और बलिदान का प्रमाण है। जो हम आज मना पा रहे है।हमारा संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।
अंत में मैं यही कहना चाहूंगी सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा। जय हिन्द जय भारत।